Headline
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

कैबिनेट मंत्री ने PWD और जल संस्थान के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

देहरादून।शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सड़क निर्माण कार्यों में लेटलतीफी तथा अधूरी जानकारी के लिए अफसरों का फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्य में विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।

शनिवार को बैराज कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोनिवि के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न जगहों पर हो रहे सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी ली। सड़क निर्माण में देरी और आधी-अधूरी जानकारी देने पर फटकार लगाई।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने को निर्देशित किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हफ्ते में तीन दिन सड़कों का निरीक्षण करने को कहा। जहां कार्य धीमी गति से चल रहे हैं, उनमें शीघ्रता लाने को निर्देशित किया।

कहा कि जिन कार्यों का शिलान्यास हो चुका है, उनके निर्माण कार्य शुरू करवाने की बात कही। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सतीश, अपर सहायक अभियंता छबीलदास सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top