Headline
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

क्रिकेटर ऋषभ पंत के घर पहुंचे रैना-भज्जी और श्रीसंत, दिया यह प्यारा मैसेज

दिल्ली।शनिवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने के लिए सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत उनके घर पहुंचे। रैना ने पंत के साथ तस्वीर भी शेयर की है और साथ ही एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में रैना ने लिखा- भाईचारा ही सब कुछ है। परिवार वह है जहां हमारा दिल है। हम हमारे भाई ऋषभ पंत की बहुत तेजी से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। परिवार, जीवन, भाईचारा और समय पर विश्वास बनाए रखें भाई। हम हमेशा आपके साथ हैं। आप फीनिक्स की तरह ऊंची उड़ान भरें। वहीं, श्रीसंत ने लिखा- ऋषभ पंत मैं तुमसे प्यार करता हूं मेरे भाई। आप विश्वास करते रहें और प्रेरणा बने रहें।

इससे पहले भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी पंत से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भी पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की थी। युवराज ने कहा था कि फिटनेस की प्रक्रिया से गुजर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही वापसी आकर नई चमक बिखेरेंगे। हादसे की वजह से पंत इस साल आईपीएल भी मिस करेंगे। उनकी जगह डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया गया है।

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों रिहैब में हैं। वह कार हादसे के बाद हुई सर्जरी से रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। बीच-बीच में वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और अपना हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। शनिवार को पंत से मिलने के लिए उनके घर कुछ मेहमान पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह मेहमान और कोई नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर्स रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top