Headline
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार

गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु: महाराज

देहरादून/नवसारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन तेज गति के साथ आगे बड़ा और चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के सोमवार को ऐतिहासिक शहर नवसारी (गुजरात) में आयोजित एक कार्यक्रम में बडी संख्या में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

श्री महाराज ने गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से आगे बड़ा और चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इस बार रिकार्ड वृद्धि हुई है। उन्होने गुजरात के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या गुजरात के श्रद्धालुओं की है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने कहा कि लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां पूरे भारत में हर किसी व्यक्ति का निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई वहीं दूसरी ओर उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को चरितार्थ करते हुए भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी कोरोना वैक्सीन पहुंचाकर भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया।

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सतपाल महाराज व उपस्थित लोगों ने गुजरात के मोरबी में केबल पुल हादसे में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

*महाराज 9 नवम्बर को हिमाचल में करेंगे चुनावी सभा*

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज 9 नवम्बर (बुद्धवार) को हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में आयोजित होने वाले चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोहडू (शिमला) से भाजपा प्रत्याशी शशीबाला और रामपुर से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top