Headline
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 

राज्यसभा चुनाव:- हरियाणा में कार्तिकेय शर्मा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गए कांग्रेस के अजय माकन..?

[ad_1]

चंडीगढ़ । हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव का शनिवार के अहले सुबह परिणाम आया। करीब आठ घंटे देर शुरू हुए गिनती के बाद बीजेपी उम्मीवदार कृष्ण लाल पंवार और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा वियजी घोषित हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन 29 वोट पाकर भी चुनाव हार गए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, हरियाणा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा को मेरी हार्दिक बधाई। उम्मीदवारों की सफलता लोकतंत्र की जीत है। हमारे महान राष्ट्र के विकास में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

बता दें कि शुक्रवार को हुए मतदान में बीजेपी उम्मीदवार को 31 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार को 28 और कांग्रेस उम्मीदवार को 29 वोट मिले। हालांकि, वोटों की गणित कुछ इस तरह बनी कि कार्तिकेय विजयी घोषित हुए. दरअसल, हरियाणा के कुल 90 विधायकों में से, एक निर्दलीय ने मतदान नहीं किया और एक वोट खारिज कर दिया गया, जिससे 88 वोट वैध हो गए। यानी हर उम्मीदवार को जीतने के लिए 29.34 वोट चाहिए थे। चूंकि पंवार को 31 वोट मिले थे, ऐसे में उनका 1.66 वोट बीजेपी समर्थित शर्मा के हिस्से चले गए, क्योंकि कार्तिकेय दूसरी वरीयता के उम्मीदवार थे।

ऐसे में कार्तिकेय को 29.66 मत (28 $ 1.66) मिले, जिससे उनकी जीत हुई। इधर, माकन 29 वोट पर बने रहे। बता दें कि दोनों दलों द्वारा वोट डालने में विधायकों द्वारा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार की देर रात एक बजे आठ घंटे की देरी से वोटों की गिनती शुरू की। वहीं, शनिवार अहले सुबह 3.10 बजे परिणाम की घोषणा की। दरअसल, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार ने कांग्रेस विधायकों किरण चौधरी और बीबी बत्रा पर अपने मतपत्र दिखाने का आरोप लगाया था। इधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी संपर्क किया और बीजेपी पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को विफल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और परिणामों की तत्काल घोषणा की मांग की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top