Headline
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

उत्तराखंड में रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए

हरिद्वार : रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह में दाखिल कराया गया था। इनमें से एक बाल अपराधी दो बार पहले भी फरार हो चुका है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे।

इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही। जिसके बाद तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि दो बाल अपराधी 16 साल के हैं।

जबकि एक 17 साल का। इनमें से एक बाल अपराधी कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था। बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस को बाल अपराधियों के फरार होने की सूचना दे दी गई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top