Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

ऊर्जा निगम के ट्रांसफर पर चढ़कर इस प्रत्याशी ने जनता से मांगा वोट,गनीमत रही कोई हादसा नही हुआ

रुद्रपुर।रुद्रपुर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी नंदलाल ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर लोगों से वोट मांगा। नंदलाल करीब 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर भाषणबाजी करते रहे।गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

गुरुवार को रुद्रपुर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी नंदलाल ने चुनाव प्रचार के दौरान अजीब हरकत कर डाली. क्षेत्र में जनसंपर्क करते-करते नंदलाल मतदाता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पास के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए और आप की चार गारंटी को गिनाने लगे. इस दौरान उनके समर्थक नीचे खड़े होकर नारेबाजी रहते रहे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार आती है तो दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा।

गनीमत ये रही है इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. करीब 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर आप प्रत्याशी लोगों को संबोधित करते रहे. उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में सरकार बनाकर सभी गारंटी को पूरा करेगी. वहीं, ट्रांसफार्मर पर चढ़कर भाषणबाजी करने के सवाल पर आप प्रत्याशी ने कहा कि यह सब उन्होंने वोटर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए किया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी वोट बैंक हथियाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. कोई रोकर लोगों से वोट मांग रहा है तो कोई आखिरी चुनाव बोलकर वोटों की भीख मांग रहा है. ऐसे ही रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार करते-करते ट्रांसफार्मर पर चढ़ गये. ट्रांसफार्मर पर चढ़कर वह दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड के लिए घोषणा की गई चार गारंटी को गिनाने लगे. उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री बिजली भी चार गारंटी में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top