Headline
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 

जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे का बड़ा बयान, उत्तराखंड में 5 से 6 विधानसभा सीटों पर होगी जीत हासिल, भाजपा नेताओं पर लगाये गंभीर आरोप

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में नवगठित सियासी दल जनता कैबिनेट पार्टी ने भी जोरदार ढंग से चुनाव लड़ा है। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड की 5 से 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता का पूर्ण सहयोग, समर्थन एवँ स्नेह उन्हें व उनकी पार्टी को मिला है। उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड की जनता के कष्टों के अंत का समय अब आ चुका है। इस बार राज्य में बड़ा परिवर्तन होगा और नए युग की शुरुआत होगी।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा मेरे संज्ञान में आया है कि कई जगह समय पर पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचे हैं। हॉल्टीकल्चर डिपार्टमेंट के कुछ लोगों ने मुझे इस बावत जानकारी दी है। भाजपा जानती है कि उसकी नीतियों के कारण इस बार सरकारी कर्मचारियों व पूर्व में सरकार का अंग रहे कर्मचारियों का वोट कांग्रेस को जा रहा है। इसलिए वह जानबूझकर ऐसा गेम कर रही है। इसी के कारण वह बार-बार सरकार बनाने का दावा कर रही है।

इस तरीके से यह अच्छी बात नहीं है। यदि कल तक पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचे तो हम इसकी शिकायत करेंगे। जिन लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डालने का मौका नहीं दिया मैं इन सभी की तरफ से माननीय न्यायालय में अपील करूंगी। भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ काम नहीं किया है इसलिए जनता ने इनको पूरी तरह नाकार दिया है। भाजपा 70 में से 22 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। भाजपा एक बार फिर विधायकों की खरीद फरोख्त करने जा रही है। उत्तराखंड की जनता इनको छोड़ेगी नहीं। अगर यह इस बार खरीद फरोख्त से बाज नहीं आये तो आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखायेगी।

भाजपा ने आखिरी समय में उन लोगों को टिकट दिये जो मेरे पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहे थे। अभी भी मेरी पार्टी के 5 से 6 प्रत्याशी जीत कर आ रहे हैं। कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। हमारे प्रत्याशी बिकने वाले नहीं है। भाजपा जीतने वाले सभी प्रत्याशियों से संपर्क साध रही है। खरीद फरोख्त की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top