Headline
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक

जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने किया,ज्योलिकोट, कैंची ,हली ,पंगोट आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने किया,ज्योलिकोट, कैंची ,हली ,पंगोट आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

सरकार है आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी-रेखा आर्या

बलियानाला पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

नैनीताल। आज जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने ज्योलीकोट,कैंची, हली,पंगोट क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।जहां उन्होंने कहा कि हली गाँव मे भारी बारिश के कारण ग्रामवासी काफी प्रभावित हुए हैं जिसपर आज ग्रामवासियों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से कहीं ना कहीं क्षेत्रवासियों को बेहद कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में उन्होंने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क मार्ग सुचारू कराने और क्षेत्रवासियों को हुए नुकसान का त्वरित भुगतान किया जाए। साथ ही प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कल होने वाली बैठक में ठोस रणनीति के साथ आने और इसे रोकने के उचित समाधान बताने के निर्देश भी दिए ताकि त्वरित कार्य आरंभ और नुकसान को कैसे ठीक किया जा सके।

प्रभारी मंत्री ने राजभवन मार्ग, पंगोट-किलबरी में सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने और बलियानाला का भी किया स्थलीय निरीक्षण

वही आज प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय विधायक सरिता आर्य के साथ डिग्री कॉलेज, पंगोट में भूस्खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध होने और बलियानाला का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क मार्ग को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए।वही अवरुद्ध सड़क मार्ग पर किये जा रहे कार्य का भी जायजा लिया।अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता ना होने पाए सभी अधिकारी इसे सुनिश्चित करे।कहा कि सरकार आम जनता की है और हमारा कर्तव्य बनता है कि हम जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बनते हुए जनता की सेवा करे।प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं और हमे उनकी सेवा पूरी ईमानदारी के साथ करनी चाहिए। साथ ही कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नही है और सरकार ने आपदा से निपटने के लिये पर्याप्त बजट दिया है और हमारी सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति गंभीर है और उनकी हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत है।

इस अवसर पर नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य जी, एडीएम नैनीताल अशोक जोशी जी,एसडीएम नैनीताल श्री राहुल शाह जी,मंडल अध्यक्ष श्री सोबन सिंह बिष्ट जी,महामंत्री श्री भगवत सिंह जी,शक्ति संयोजक श्री मोहन सिंह रौतेला जी,श्री गोधन जी,श्री मोहन सिंह जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ,ग्रामवासी और समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top