Headline
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में महापंचायत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून।रविवार देहरादून हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में टिहरी बांध विस्थापित और जौलीग्रांट क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने महापंचायत का आयोजन किया जिसमें सर्वसम्मति से यह बात निकलकर आई कि किसी भी प्रकार क्षेत्र जनता हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अपनी भूमि नहीं देंगे महापंचायत में विभिन्न स्थानों से टिहरी बांध विस्थापित अपना समर्थन देने आए महापंचायत की शुरुआत उन तमाम लोगों को श्रद्धांजलि देकर शुरू की गई जिनके योगदान से यह क्षेत्र फला फूला जिनके संघर्ष क्षेत्र में पीने के पानी से लेकर सिंचाई के पानी की व्यवस्था हुई

इस महापंचायत का आवाहन करने वाले गजेंद्र रावत ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह सरकार क्षेत्र के लोगों को बरगला कर उनके खेत उनके घर उनकी जमीने उनके दुकान से उन्हें बाहर करने का षड्यंत्र कर रही है सरकार की कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर है कि तीन बार तीन अलग-अलग विभागों से सर्वे करवाने के बाद सरकार जिसे सिर्फ प्रारंभिक सर्वे बता रही है
महापंचायत में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया टिहरी बांध से विस्थापित होने के बाद उन्हें कभी राजाजी नेशनल पार्क के विस्तार के लिए तो कभी हवाई अड्डे के विस्तार के लिए विस्थापित होना पड़ा बार-बार विस्थापन के इस दंश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय विधायक और सांसद जनता के साथ खड़े नहीं हुए तो उनका पुरजोर विरोध और बहिष्कार किया जाएगा देहरादून हवाई अड्डे पर आने वाले जनप्रतिनिधियों का जमकर विरोध किया जाएगा
महापंचायत में इस बात की चिंता व्यक्त की गई कि सरकार किसानों व्यापारियों भूमि धरों, किराए की दुकान से अपना घर चलाने वाली लोगे के प्रति गंभीर नहीं हैइस महापंचायत में जौलीग्रांट के जौलीग्रांट पूर्व प्रधान सागर मनवाल ने विस्तृत रूप से विस्थापन की पीड़ा को उदाहरणों के साथ समझाया

महापंचायत का संचालन कीर्ति सिंह नेगी ने किया और अध्यक्षता वयोवृद्ध नेता विक्रम सिंह भंडारी ने की भाजपा नेता दिनेश डोभाल ने सरकार को चेताया कि बार-बार इस प्रकार से क्षेत्र के लोगों को बेदखल करना न्यायोचित नहीं है महापंचायत में गौरव चौधरी राजकुमार पुंडीर करतार सिंह नेगी सुमेर सिंह नेगी मंजू चमोली राजन गोयल कमल सिंह राणा किशोर सिंह राणा दिनेश सजवान दिनेश जवान राजेश भट्ट ईश्वर रौथान मनजीत सजवान शिव प्रसाद सेमवाल श्रीमती गंगा देवी श्रीमती सरोज कलानी उजाली देवी रैपाल सिंह पवार पूर्ण सिंह पवार सुंदरा राणा सुजना राणा रविंदर बेलवाल राजेंद्र सिंह राणा कुशाल सिंह राणा संदीप नेगी प्रदीप नेगी सुरेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top