Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून की सड़कों का हाल कर रहा शर्मसार, साख पर बट्टा लगा रहीं जख्मी सड़कें

देहरादून।किसी भी देश या प्रदेश की विकास की तस्वीर वहां की सड़कों से झलकती हैं, लेकिन देहरादून की गड्ढायुक्त सड़कें राजधानी की साख पर बट्टा लगा रही हैं। राजपुर रोड पर भी कई जगह सड़क की हालत खराब होने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा हरिद्वार रोड, नेशविला रोड, पटेलनगर से कारगी जाने वाली रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, जीएमएस रोड की हालत भी दयनीय बनी हुई है।

आईएसबीटी हो या दून रेलवे स्टेशन, यहां वाहनों से उतरते ही लोगों का सामना सीधे गड्ढों से हो रहा है। यहां से शहर और पर्यटन स्थलों तक जाने वाली सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। हैरत की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी रोज इन सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान इन गड्ढों की ओर नहीं जाता। दून की सड़कें न केवल स्थानीय, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी जख्म दे रही हैं। आईएसबीटी पर पर्यटकों का सामना सबसे पहले गड्ढों भरी सड़क से होता है। फ्लाईओवर के नीचे और शहर आने वाले सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि पैदल चलने वालों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर गहरे और बड़े गड्ढे हो रखे हैं। सड़क कई जगह उखड़ी हुई है।

बारिश में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। यहां हादसे भी रोज होते रहते हैं। माजरा और शिमला बाईपास जाने वाली सड़क की हालत भी नाजुक बनी हुई है। माजरा से लेकर सहारनपुर चौक तक जगह-जगह सड़क पर खोदाई की गई है। मंडी चौक और लालपुल तिराहे के बीच सड़क पर बने गड्ढे परेशानी का सबक बने हुए हैं। कमोबेश यही हालात रेलवे स्टेशन के आसपास की सड़कों के बने हुए हैं। रेलवे स्टेशन से जैसे ही लोग बाहर निकलते हैं तो यहां भी उनका सामना गड्ढायुक्त सड़क से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top