देहरादून।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड जाएंगे। राहुल गांधी पांच फरवरी को यहां गढ़वाल और कुमाऊं में वर्चुअल रैली करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे।इस दौरान वह गढ़वाल और कुमाऊं में वर्चुअल रैलीकरेंगे। राहुल गांधी का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित किया था. हालांकि, तब निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की थी. चुनाव की घोषणा होने के बाद राहुल गांधी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब राहुल गांधी दौरे पर जाएंगे।14 फरवरी को प्रदेश में मतदान होगा. ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक यहां वर्चुअल रैली कर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे. हालांकि, भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रचार के लिए उत्तराखंड आना शुरू कर दिया है. कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम की सूची के अनुसार, पांच फरवरी को राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे।
