Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज व उनकी पत्नी अमृता रावत ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट

सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर लोगों को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को जहां अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत पोखड़ा मण्डल के चरगाड़ में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा में प्रतिभाग कर की। दूसरी ओर उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत सतपुली मण्डल के गहड से की।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत पोखड़ा मण्डल के चरगाड़ में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा में प्रतिभाग कर की उन्होने
गवाणी बाजार, सेडियाखाल, मेलगांव, मेवा मसमोली, सकनौली, कसाणी एवं भैसवाणा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बता कर भाजपा को वोट देने की अपील की।

जनसम्पर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत करवाया।

दूसरी ओर सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत सतपुली मण्डल के गहड से करते हुए सोलिया, द्वारीखाल, ग्वीन, थानखाल, भलगांव और बरसूड़ी आदि क्षेत्रों में करते हुए भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज के लिए वोट मांगे। उन्होने क्षेत्र के लोगों को उनके द्वारा किये गये कार्यों से भी अवगत कराया।जनसम्पर्क के दौरान पुष्कर जोशी, पूर्व प्रधान सोबन सिंह, भगवत सिंह, विनोद कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजपाल रावत, शैलेंद्र दर्शन और धर्मेद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top