Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मथुरा और लखनऊ के बाद कहीं आप न हो जाएं शिकार,लुटेरी दुल्हनों से सावधान

लखनऊ।अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, यूपी में एक बार फिर लुटेरी दुल्हनों का आतंक शबाब पर है. जहां पहले भोले-भाले लड़कों को प्रेम जाल में फंसाया जाता है, फिर विधि विधान से शादी के बाद ये शातिर दुल्हनें गहने व पैसे लेकर चंपत हो जाती हैं. ऐसे ही नए मामले मथुरा और लखनऊ में सामने आए हैं।

बीते साल मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले एक युवक के साथ वहीं की रहने वाली रीना ठाकुर के साथ शादी हुई. रीना को उपहार में 5 लाख रुपये और कुछ गहने मिले थे. 7 दिन ससुराल में रहने के बाद पति के साथ घूमने गई रीना ठाकुर ने अपने गैंग के साथियों के साथ पति की पिटाई कर फरार हो गई. रीना ठाकुर का ये कोई पहला शिकार नही था. रीना ठाकुर एमपी, राजस्थान व यूपी में कुल 31 शादियां कर चुकी थी. जहां से वो सोने-चांदी के गहने लूट कर फरार हो जाती थी. लेकिन 32वीं शादी वो राजस्थान पुलिस के सिपाही से करने चली थी और पुलिस की गिरफ्त में आ गई.

उत्तर प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों का आतंक एक बार फिर शबाब पर है. मथुरा व लखनऊ में 2 नए मामले सामने आए है. जहां पहले भोले-भाले लड़कों को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर विधि विधान से शादी रचा ली और ससुराल आकर गहने व पैसे लेकर चंपत हो गई. ये दो मामले हैं जो दर्ज है लेकिन इससे ज्यादा मामले ऐसे भी है जो लोकलाज के चलते पुलिस में दर्ज ही नहीं होते है.

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में रहने वाले पीड़ित युवक ने बताया कि वह राजस्थान में रह कर पढ़ाई कर रहा था. वहीं उसकी दोस्ती हरियाणा की एक लड़की से हुई कुछ दिनों की ही दोस्ती के बाद दोनों ने 18 सितंबर 2020 को मंदिर में शादी कर ली, यही नहीं दूसरे ही दिन शादी रजिस्टर भी करवा ली थी. घर पर जब दुल्हन पहुंची तो सास ने ढेर सारे गहने व कैश उपहार के रूप में दे दिए. लेकिन रात होते ही दुल्हन लाखों रुपयों के गहने व कैश लेकर फरार हो गई. पति ने कुछ दिन बाद इंस्टाग्राम में उसी दुल्हन को किसी ओर के साथ घूमते हुए तश्वीर देखी तो अवाक रह गया. पीड़ित ने पत्नी से संपर्क साधा तो भागी हुई दुल्हन ने कहा कि तुम बेरोजगार हो मुझे पैसे वाला मिल गया है. पीड़ित पति ने थाने में FIR दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top