Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

महाराज ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 9 नवंबर, 2000 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में वर्षों से चली आ रही पृथक राज्य की मांग को जनभावनाओं के अनुरूप पूर्ण किया गया। उसके पश्चात प्रदेश को संवारने और विकसित करने का काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।

श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास का जो भी काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं।

उन्होने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे ऐसी हम कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top