Headline
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु ने बुधवार को सचिवालय में कमिश्नर गढ़वाल, सचिव पर्यटन और यूटीडीबी के साथ चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में बैठक ली।

मुख्य सचिव ने कहा कि 2 साल बाद फिर से शुरू हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाले समय के लिए हमें अपने यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रोप वे प्रोजेक्ट और रेलवे प्रोजेक्ट पूर्ण हो जाने के बाद यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ेगी जिसके कारण आने वाले समय में हमें अपने यात्रा मार्गों में सभी प्रकार की सुविधाओं में काफी सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए एक डेडीकेटेड बारामासी सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता बताई। इसके लिए एक ऐसा सिस्टम विकसित करना होगा जो ऑफ सीजन में भी यात्रा मार्गों और धामों में लगातार सुधारीकरण का काम करता रहे।

मुख्य सचिव ने ऋषिकेश रजिस्ट्रेशन सेंटर को बड़े स्तर पर बनाए जाने के साथ ही ट्रैकिंग रूट्स और भूमि उपलब्ध होने पर यात्रा मार्गों में भी परमानेंट टॉयलेट स्ट्रक्चर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगती है उनके रहने खाने आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु चारों धामों में ट्रांसिट हॉस्टल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर भी फोकस किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी कमिश्नर गढ़वाल और सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों से इस सम्बन्ध में सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि 4 हफ्ते बाद इसकी पुनः बैठक की जायेगी।

इस अवसर पर कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार एवं सचिव श्री सचिन कुर्वे सहित अन्य अधिकारी और सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top