Headline
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक

विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी से पकड़े गए विक्रम शर्मा हत्याकांड के शूटर

देहरादून। राजधानी में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देहरादून में झारखंड के कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान बागबेड़ा निवासी विशाल और जुगसलाई के आशुतोष के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में नोएडा समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

दिनदहाड़े मॉल में मारी गई थी गोली

यह वारदात शुक्रवार सुबह राजधानी के व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई थी। विक्रम शर्मा रोज की तरह जिम से बाहर निकल रहा था, तभी करीब 10:10 बजे सीढ़ियों पर घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विक्रम को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने तीन बदमाश बाइक से आए थे, जिनमें से दो शूटर पैदल मॉल के भीतर घुसे थे।

बेखौफ बदमाश, मिनटों में फरार

जांच में यह भी सामने आया है कि गोली मारने के बाद हमलावर कुछ दूरी तक पैदल भागे और फिर काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि शूटरों ने भागते समय अपने चेहरे तक नहीं ढके थे, जिससे उनकी बेखौफ मानसिकता साफ झलकती है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top