Headline
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त

लोनिवि के 21 इंजीनियरों के तबादले

देहरादून।उत्तराखंड शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग में मध्य सत्र में 21 अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंताओं का तबादला किया है। इनमें से कुछ इंजीनियर वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे, जबकि लोनिवि की कई डिविजन खाली चल रही थीं। इनमें खाली चल रही चकराता, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, डोईवाला और अस्कोट डिविजन में इंजीनियरों को तैनाती दी गई है। संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से तबादल आदेश जारी किए गए हैं।

अधिशासी अभियंता आशुतोष को निर्माण खंड नरेंद्र नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण कुमार को रुड़की से डोईवाला भेजा गया है। ट्रांसफर सूची में सबसे ऊपर नाम होने के बावजूद लंबे समय से डोईवाला में कार्यरत अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल को अल्मोड़ा ट्रांसफर किया गया है। प्रवीण कुश को उत्तरकाशी से पीआईयू देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रभारी अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार को थत्यूड़ से उत्तरकाशी और पीसी पंत को बेरीनाग से अल्मोड़ा भेजा गया है।

इसके अलावा सहायक अभियंता मोहन चंद तिवारी को हल्द्वानी से पिथौरागढ़, गोपाल चंद तिवारी को नैनीताल से बेरीनाग, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय को काशीपुर से कपकोट, देवेंद्र पाल सिंह को देहरादून से चकराता, ओमकार पांडे को ठूलीगाड़ से रानीखेत भेजा गया है। सहायक अभियंता राजवीर सिंह को राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग से प्रभारी अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकेश सारस्वत को गुप्तकाशी से थत्यूड़, अनुपम राय को देहरादून से चंपावत और मनोज कुमार को पिथौरागढ़ से चंपावत भेजा गया है।

इसके तहत अधिशासी अभियंता बीसी पंत को विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून से प्रांतीय खंड चंपावत भेजा गया है। संजीव कुमार राठी को निर्माण खंड नैनीताल से अस्कोट ट्रांसफर किया गया है। संजय कुमार पांडे को कपकोट से नैनीताल और मोहम्मद आरिफ खान को नरेंद्र नगर से रुड़की तैनात किया गया है। अधिशासी अभियंता ललित गोयल को रानीखेत से विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून, राजिंद्र कुमार को पीएमजीएसवाई कालसी से निर्माण खंड लक्सर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top