Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा की मांग राजस्थान की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कर्मियों को मिले पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ

देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजस्थान सरकार की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के फैसले का स्वागत किया गया।उन्होंने कहा कि देश में सभी राज्यों के कर्मचारी सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के संघर्ष के कारण ही राजस्थान सरकार की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम देने का फैसला किया गया है। उत्तराखंड में भी इस फैसले को लागू करके उत्तराखंड के कर्मचारियों को राहत दी जाए।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को उनके वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलता है। इसलिए नई पेंशन स्कीम को रद करके उत्तराखंड में भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देकर कर्मचारियों के साथ इंसाफ किया जाए।

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा पेयजल सचिव उत्तराखंड शासन को जल संस्थान के कार्मिकों को राज्य सरकार के कार्मिकों की भांति वाहन भत्ता अनुमन्य कराए जाने एवं भविष्य निधि मद में देय ब्याज के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया है ज्ञापन में संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड जल संस्थान में कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में वाहन भत्ता नहीं दिया जा रहा है साथ ही कार्मिकों के भविष्य निधि खाते भी सेविंग खाते के रूप में संचालित किए जा रहे हैं जिस पर 3% की दर से ब्याज दिया जा रहा है जबकि राजकीय कार्मिकों एवं निगम कार्मिकों को भविष्य निधि मद में 7% की दर से ब्याज मिल रहा है उक्त के अभाव में जल संस्थान के कर्मचारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है यदि कर्मचारियों द्वारा भविष्य निधि में जमा धनराशि की एफडी बनाई जाती है तो उस पर टीडीएस काटा जाता है जिससे कार्मिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और कार्मिकों में इसके प्रति आक्रोश व्याप्त है श्री रमेश बिंजोला द्वारा पेयजल सचिव से इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया है जिससे कर्मचारियों को अन्य विभागों की भांति लाभ मिल हो सके l साथ ही संयुक्त मोर्चा द्वारा यह भी अनुरोध किया गया है कि राजस्थान राज्य की भांति कार्मिकों को पुरानी पेंशन की बहाली की जाए l इस अवसर पर श्याम सिंह नेगी मंडलीय अध्यक्ष/ संयोजक संयुक्त मोर्चा शिशुपाल सिंह रावत मंडल महामंत्री/ संयोजक संयुक्त मोर्चा संदीप मल्होत्रा मीडिया प्रभारी धन सिंह नेगी संयोजक मोर्चा रामचंद्र सेमवाल संयोजक संयुक्त मोर्चा रमेश चंद्र शर्मा संयोजक ओम प्रकाश कनोजिया शाखा अध्यक्ष विशंभर सिंह शाखा सचिव अनुरक्षण खंड देहरादून उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top