Headline
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

CM धामी से अभिनेता मनमोहन तिवारी ने की मुलाकात

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक जय भारती में मुख्य किरदार निभा रहे ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उनके अभिनय को सराहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जय भारती धारावाहिक बनाने के लिए दूरदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश से छोटे पर्दे में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके और कई भोजुपरी व हिंदी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके मनमोहन तिवारी जय भारती धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि मनमोहन तिवारी के रुप में सैनिकों के जीवन पर आधारित इस धारावाहिक में उत्तराखंड की भूमिका भी जुड़ चुकी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों व धारावाहिक की शूटिंग के लिए सबसे बेहतर स्थल है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड से जुड़े कलाकारों से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक शूटिंग हो, इसका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। अपनी मातृभूमि के विकास के लिए सभी कलाकार अगर अपनी यूनिट को प्रेरित करेंगे तो निश्चित ही यह प्रयास सफल होंगे।

वही अभिनेता मनमोहन तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जय भारती में किरदार निभाते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। सैनिक की पृष्ठभूमि और उनके संघर्षों को पर्दे पर जीना उन्हें लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कई लोकप्रिय धारावाहिक और फिल्मों में कार्य किया जा रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि इनकी शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर हो।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लोग उत्तराखंड के लोगो को बहुत सम्मान देते है। जब उनके द्वारा लोगो को बताया जाता है कि वह उत्तराखंड से है तो युवा मुख्यमंत्री के रुप में महाराष्ट्र (मुम्बई) में श्री धामी के कार्यो की सराहना की जाती है। सिने जगत के लोग भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते है। उन्होंने श्री धामी को मुम्बई आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर दयाशंकर पाण्डेय, विवेक तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top