Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

उत्तराखंड स्पीकर ऋतु खंडूड़ी पहुंची गैरसैंण,भराड़ीसैंण विधानसभा में मनाएंगी उत्तराखंड स्थापना दिवस

चमोली।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण(गैरसैंण) विधानसभा भवन पहुंचीं। इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभा मंडप सहित भवन के विभिन्न कक्षों का मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

खंडूड़ी ने कहा कि विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है। चाहे वह गैरसैंण में हो या देहरादून में। गैरसैंण में स्थायी राजधानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सब होगा। व्यवस्थित ढंग से काम करने में समय लगता है। हर कोई चाहता है कि गैरसैंण का विकास हो। वहां सुविधाओं का विकास हो। वहां सत्र आयोजित हो। योजना बनाने में कुछ दिक्कतें होती है। वित्त संबंधी समस्या आती है लेकिन जनता की जो इच्छा है। सरकार उस पर काम कर रही है। विधायकों की ओर से देहरादून में ही शीतकालीन सत्र चलाए जाने के लिए पत्र लिखे जाने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह उनकी सोच हो सकती है। यह निर्णय कैबिनेट में होता है।

विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का मानना है कि गैरसैंण में स्थित विधान सभा भवन में समय-समय पर प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार और अन्य गतिविधियों का संचालन करना चाहिए। ताकि परिसंपत्ति का सही इस्तेमाल होने के साथ ही इसके अनुरक्षण के लिए धनराशि मिल जाए। साल भर यहां कुछ न कुछ गतिविधियां संचालित होने से क्षेत्र में संसाधनों का विकास भी होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रही विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ देर श्रीनगर में विश्राम किया। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गैरसैंण में धीरे-धीरे सुनियोजित ढंग से ढांचागत विकास होना चाहिए। वहां विधानसभा सत्र होने चाहिए। सरकारी विभाग हो या प्राइवेट संस्थान, उन्हें गैरसैंण में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे गैरसैंण मेें जो भवन बने हैं, उनका हम अच्छी तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top