Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

देहरादूनआगामी 29 नवंबर से देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर जहां सरकार और विपक्ष ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी तैयारियों का जायजा ले रही है। शुक्रवार को अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने विधानसभा के अधिकारियों एवं कार्मिकों को सदन के सफलतम संचालन के लिए सभी को पूर्ण रुप से सहयोग करने की बात कही है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सभा मंडप में बैठने की व्यवस्था से लेकर साउंड व्यवस्था के सभी इंतजाम दुरस्त करने के लिए कहा है।

समीक्षा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के बारे में अधिकारियों के विस्तृत जानकारी ली।इसके अलावा अधिकारियों को तमाम जरूरी सुझाव दिए और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र संचालन से संबंधित सभी तैयारियों के बारे में जानकारी ली और साथ ही परिसर में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखे जाने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top