Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

उत्तराखंड की शॉर्ट हिंदी फिल्म ‘पाताल ती’ की टीम से विशेष सूचना सचिव अभिनव कुमार ने मुलाकात की

देहरादून।उत्तराखंड की शॉर्ट हिंदी फिल्म ‘पाताल ती’ की टीम से विशेष सूचना सचिव अभिनव कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान अभिनव कुमार ने कहा राज्य सरकार फ़िल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रावधान करने जा रही है।इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बनाये गये उत्तराखंड पवेलियन में पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे।इस दौरान अभिनव कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग एवं प्रोत्साहन देगी।पाताल ती कल 25 नवंबर को फिल्म महोत्सव में दिखायी जाएगी। नई फिल्म नीति में अंतरराष्ट्रीय समारोहों के लिए चयनित फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवा फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहयोग देना प्राथमिकता है। जिससे उत्तराखंड में स्वस्थ और समृद्ध फिल्म संस्कृति का विकास हो।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक रुद्रप्रयाग जिले के संतोष रावत एवं उनकी टीम ने बताया कि अपने सीमित संसाधनों के बल पर इस शार्ट फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म को दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में 39वें इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है और साथ ही मास्को में भी प्रदर्शित हो चुकी है। संतोष रावत ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड की भोटिया जनजाति पर केंद्रित फिल्म है, जो एक दादा-पोते के बीच भावनात्मक रिश्ते के ऊपर है।

यह फिल्म 26 मिनट की है, जो पहाड़ में प्रकृति व मानव के बीच के संघर्ष को सामने लाती है। संतोष रावत ने विशेष प्रमुख सचिव सूचना का धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही राज्य सरकार से युवाओं को सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।उत्तराखंड पवेलियन में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और संजय सूरी ने भ्रमण किया। बॉलीवुड में अपनी कला और सरल व्यक्तित्व के दम पर अलग पहचान बना चुके प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उत्तराखंड पवेलियन में आकर फिल्म नीति और शूटिंग लोकेशन की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top