Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

केंद्रीय कृषि मंत्री से अजय भट्ट ने की मुलाकात,कही ये बात

दिल्ली।उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित खुरपका-मुंहपका निदेशालय को अन्यत्र स्थानांतरित न करने का अनुरोध किया है।अजय भट्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर से मुलाकात करते हुए अनुरोध किया है कि उत्तराखंड के मुक्तेश्वर नैनीताल में खुरपका मुंहपका की एक महत्वपूर्ण शोध इकाई ब्रिटिश काल से स्थापित है और अच्छा कार्य कर रही है। अनेक बार यहां कार्यरत वैज्ञानिकों द्वारा उत्तराखंड के अनेक दूरस्थ स्थानों पर सूचना के अनुसार तत्काल भ्रमण कर इस गंभीर जानलेवा बीमारी को जानवरों में फैलने से रोका है।भट्ट ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा इस निदेशालय का संचालन किया जाता है, लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि अब इस इकाई को यहां बंद कर उड़ीसा स्थानांतरित किया जाने की योजना बनाई जा रही है. यहां से अनेक महत्वपूर्ण शोध उपकरण भी उड़ीसा स्थानांतरित किए जा चुके हैं, जबकि यह शोध उपकरण विशेषता इसी शोध इकाई में शोध कार्य हेतु क्रय किए गए थे।

उन्होंने कहा कि उड़ीसा में खुरपका मुंहपका शोध इकाई के अंतर्गत एक शोध शाखा के रूप में खोला गया था, किंतु धीरे-धीरे इसको कम किया जा रहा है. भट्ट ने कहा कि इस शोध इकाई में लगभग 50 से 60 अस्थाई कर्मचारी नौकरी कर अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं. इस तरह अकस्मात इकाई के स्थानांतरण होने से इन कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा. साथ ही क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गांव के पशुपालकों को उत्तम चिकित्सा सुविधा से वंचित होना पड़ेगा. लिहाजा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि जन भावनाओं के अनुरूप मुक्तेश्वर स्थित खुरपका मुंहपका इकाई को अन्यत्र स्थानांतरित न करते हुए मुक्तेश्वर में ही पूर्व की भांति संचालित किया जाना बेहद आवश्यक है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित खुरपका-मुंहपका निदेशालय को अन्यत्र स्थानांतरित न करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top