Headline
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

कवियत्री व लेखिका डॉ. कविता को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार, एक लाख रुपए मिलेंगे पुरस्कार में

देहरादून।गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर में रिसर्च एसोसिएट युवा कवियत्री व लेखिका डॉ. कविता भट्ट “शैलपुत्री” को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी की ओर से अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल (आलोचना) पुरस्कार 2019 के लिए चयनित किया गया है। उनको मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

डॉ. कविता भट्ट की पुस्तक “भारतीय साहित्य में जीवन मूल्य” का चयन अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल (आलोचना) पुरस्कार श्रेणी में हुआ। डॉ. भट्ट अब तक 24 पुस्तकें और सैकड़ों रचनाएं लिख चुकी है। वह कनाडा से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हिंदी चेतना के परामर्श मंडल के परामर्श मंडल की सदस्य होने के साथ ही हिंदी साहित्य भारती की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

वर्ष 2020 में उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की सलाहकार सदस्य भी मनोनीत किया गया है। उन्होंने चार विषयों में स्नातकोत्तर किया है। दर्शनशास्त्र व योग विषयों में यूजीसी नेट व पीएचडी और महिला सशक्तीकरण विषय में डिप्लोमा किया।

वह उत्तराखंड की पहली महिला हैं जिनको दर्शन शास्त्र विषय में गुणवत्ता परक शोध के लिए भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की ओर से जूनियर रिसर्च फेलोशिप और यूजीसी की तरफ़ से पोस्ट डॉक्टरल फैलोशिप दी गई।

डॉ.भट्ट के बेटी और हिमालय पर केंद्रित हाइकु काव्य को महाराष्ट्र की सुप्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना उर्वी प्राजक्ता सुकी ने प्रसिद्ध संगीतकार हरि प्रसाद चौरसिया के संगीत के साथ कई मंचों पर प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top