Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा अगला विधानसभा सत्र

देहरादून।विधानसभा का अगला सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा।बुधवार को सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार गैरसैंण और भराड़ीसैंण के विकास के लिए गंभीर व वचनबद्ध है। बुधवार को कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का विषय उठाया।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद सभी का सपना था कि राजधानी गैरसैंण हो, मगर राज्य को अस्थायी राजधानी देहरादून का तोहफा मिला। गैरसैंण में कांग्रेस सरकार के समय में पहली बार कैबिनेट हुई।

टैंट में पहला सत्र कराकर इस दिशा में कदम बढ़ाए गए। मार्च 2020 में गैरसैंण में हुए सत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की। इसके बाद एक दिन भी सरकार ने इसका संज्ञान नहीं लिया।

गैरसैंण में कांग्रेस सरकार के समय में पहली बार कैबिनेट हुई। बुधवार को कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का विषय उठाया। विधानसभा का अगला सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा।

सदन में घोषणा की कि आगामी सत्र गैरसैंण में होगा

यह जरूर हुआ कि यहां 15 अगस्त और 26 जनवरी को केवल ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर इतिश्री कर ली जाती है। इस बार यहां बजट सत्र आयोजित कराने की बात कही गई थी, लेकिन चारधाम यात्रा का हवाला देते हुए सत्र नहीं कराया गया। चारधाम यात्रा हर वर्ष चलेगी, ऐसे में क्या यहां ग्रीष्मकाल में सत्र आहूत नहीं किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा करते हुए यहां के लिए 2500 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। सरकार यह भी बताए कि क्या इस राशि का प्रविधान इस बजट में किया गया या नहीं।

सरकार की ओर से इसका जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों की भावना थी कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण हो। यही कारण रहा कि पहली बार गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 15 अगस्त 2017 को ध्वज फहराया गया।

तब से लेकर भराड़ीसैंण में 26 जनवरी, राज्य स्थापना दिवस और 15 अगस्त का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गैरसैंण के विकास के प्रति गंभीर है। उन्होंने सदन में घोषणा की कि आगामी सत्र गैरसैंण में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top