Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालक और सात ग्राहक अरेस्ट

रुद्रपुर।उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने स्पा सेंटर की आड़ चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मौके से चार लड़कियों का रेस्क्यू किया है, जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस अभी मालिक की तलाश में जुटी हुई है।

एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट को सूचना मिली थी कि किच्छा क्षेत्र में रोडवेज चौक से आगे द रिलेक्स स्पा सेंटर में काफी समय से अनैतिक कार्य हो रहा है।सूचना पर 7 दिसंबर देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो संचालक नवल निवासी फरीदाबाद हरियाणा समेत कई ग्राहकों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ पर पकड़े गये संचालक नवल ने बताया गया कि स्पा सेंटर का मालिक जतिन है, जो फरीदाबाद का रहने वाला है। वह स्पा सेंटर का संचालन करता है।जतिन फरीदाबाद और गुरुग्राम से अपने साथ दो युवतियों को यहां पर लेकर आया और इसी स्पा सेंटर में दिनरात काम के लिये रखा है। वहीं दो अन्य युवतियों को रुद्रपुर शहर से बुलाया गया है।

टीम ने जब युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह काफी गरीब घर से है।जतिन और नवल ने उन्हें कहकर यहा रखा कि तुम्हे सैलरी देंगे, लेकिन बाद में यह कहने लगा कि अनैतिक कार्य करने पर ग्राहक जो पैसे देगे वो ही उनकी सैलरी होगी। मना करने पर उन्होंने युवतियों को सेंटर से निकालने की धमकी दी।

मजबूरी में पैसों के लिये उन्होंने अनैतिक कार्य किया।टीम को मौके पर किसी भी कस्टमर की एंट्री नहीं पायी। इसके अलावा थैरेपिस्ट का प्रमाण पत्र व कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी नहीं पाया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मालिक की धर पकड़ की जा रही है।

उत्तराखंड में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। ऐसे ही घिनौने कृत्य का एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने पर्दाफाश किया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां देह व्यापार कराने वाले स्पा संचालक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर का संचालक और मालिक कुछ लड़कियों से जबरन देह व्यापार करा रहा था।पुलिस ने चार लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top