Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

भूपेंद्र पटेल की गुजरात में दूसरी बार ताजपोशी, CM धामी समारोह में हुए शामिल, दी बधाई

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। यहां उन्होंने गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण में शामिल हुए हैं और नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर अविराम गतिशील रहेगा। बता दें कि आज 62 साल के भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली।सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 2 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई. भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल से मुलाकात कर उनके साथ फोटो क्लिक कराया। चलते समय उन्होंने पूर्व CM विजय रूपाणी से बात की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के CM भी मौजूद थे।इसके साथ ही करीब 200 संत भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top