Headline
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान

25 दिसंबर को अटल जयंती पर सभी जिलों में ग्राम चौपाल लगाएं,सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर को सभी जिलों में ग्राम चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। वह खुद भी ग्राम चौपाल में भाग लेंगे। इसमें सभी मंत्री और अधिकारियों को भी प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है। सरकार 14 जनवरी को उत्तरायणी उत्सव भी धूमधाम से मनाएगी। इस दिन सौर ऊर्जा की नई नीति आएगी और इससे जुड़ी योजनाओं की लांचिंग होगी।

सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी मेले में प्रदेशभर में भव्य आयोजन किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देता है। पंच प्रयागों व राज्य के अन्य संगम स्थलों व महत्वपूर्ण घाटों पर भी उत्तरायणी के दिन सूर्य उपासना पर्व का आयोजित होगा। मुख्य आयोजन बागेश्वर में किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाली पीढ़ियों को उत्तरायणी मेले के महत्व की जानकारी हो और अंतरराष्ट्रीय फलक पर इसे पहचान दिलाने के लिए भव्य आयोजन किए जाएं।

उत्तरायणी पर्व पर सौर ऊर्जा के प्रति जन जागरूकता के लिए इससे सबंधित योजनाएं लांच होंगी। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में एवं ऊर्जा संरक्षण पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी। बागेश्वर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। लोक गीत, लोक नृत्य। उत्तराखंड की प्रमुख हस्तियों को सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित किया जाएगा। संगमों पर भव्य आरती होगी। हस्तशिल्प एवं फूड फेस्टिवल लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top