Headline
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

आज से उत्तराखंड में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्वीमिंग पूल और कार्यालय, राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध जारी

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने राज्य में आज से पूरी क्षमता के साथ सभी कार्यालय और स्वीमिंग पूल खोलने की आदेश जारी कर दिए हैं।।अभी 10 मार्च तक राज्य में राजनीतिक रैलियों और धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी।

इसके साथ ही उत्तराखंड शासन ने राज्य के सभी कार्यालयों को सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। शासन की ओर से जारी किए गए यह आदेश 1 मार्च से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेंगे. बता दें, बीती 1 फरवरी को उत्तराखंड में कोविड नाइट कर्फ्यू में दो घंटे की छूट दी थी और साथ ही उत्तराखंड कोविड नाइट कर्फ्यू की नई गाइडलाइन एक फरवरी की रात से 11 फरवरी सुबह तक लागू की गई थी. बाद में नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया गया था।

अभी तक राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पा, सैलून, थियेटर, ऑडिटोरियम, सभा कक्ष आदि व इनसे संबंधित समस्त गतिविधियां कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित हो रहे थे। इसके साथ ही राज्य में स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 11 फरवरी तक बंद थे। साथ ही खेल संस्थान स्टेडियम एवं खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाने के आदेश थे।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. इसके बाद उत्तराखंड शासन भी लगातार छूट दे रहा है।ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड शासन ने स्वीमिंग पूल और वाटर पार्कों को अपनी क्षमता के साथ खुलने की छूट दे दी है।हालांकि, राजनीतिक रैलियों और धरना प्रदर्शन को अभी 10 मार्च तक अनुमति नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top