Headline
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

CM धामी ने पुलिस सप्ताह का किया शुभारंभ

देहरादून।सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस सप्ताह का शुभारंभ किया।इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले चिंतन मंथन कार्यक्रम में पुलिस को मिलने वाली चुनौतियों से निपटने का समाधान और आगामी समय में पुलिस को और बेहतर कानून व्यवस्था बनाने की दिशा में चर्चाएं होंगी।इसमें न सिर्फ पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर आला अधिकारियों तक विचार विमर्श होगा, बल्कि पब्लिक से जुड़ी शिकायतें और सुझाव भी लिए जाएंगे।

22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले उत्तराखंड पुलिस वीक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर कानून व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर भावी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियां और उसके समाधान पर भी मंथन कर एकजुट होकर इससे पार पाने पर जोर दिया।

वहीं, एक बार फिर कोरोना के खतरे को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार अपने स्तर पर सभी इंतजाम में जुटी है। किसी तरह की कोई लापरवाही इसमें बर्दाश्त नहीं होगी।कोरोना को रोकने और उससे संबंधित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हम संबंधित विभागों से बैठक कर रहे हैं।कोविड की इस बैठक में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारी अपने अपने सुझाव देंगे और उसी पर आगे अमल किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि कोरोना वायरस से सावधान रहना है। सरकार जो भी दिशा निर्देश देगी उसका सभी को पालन करना होगा। यह लड़ाई सभी को मिलकर जीतनी है।

पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस विभाग में रिक्त 4000 पदों पर भर्तियां जल्द की जाएंगी। यह भर्तियां 2023 तक पूरी करने का प्रयास रहेगा. भर्तियां को पूरा करते-करते करीब 1 साल का समय लगेगा।इस बीच पुलिस जवानों की कमी को देखते हुए अस्थाई तौर पर पीआरडी जवानों की पुलिस ड्यूटी में व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलिस मॉडर्नाइजेशन और राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधनों को लेकर बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top