Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

India vs Sri Lanka : कल होगा पहला टी20 मुकाबला, भारत का पलड़ा रहा है भारी

देहरादून।भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।भारतीय क्रिकेट टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में साल का पहला टी20 मैच खेलने के लिए तैयार है।दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच मुंबई, पुणे और राजकोट में खेले जाएंगे। हार्दिक पंड्या टीम के कप्तान होंगे, वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हार्दिक पंड्या ने अब तक भारतीय टीम के लिए 5 टी20 मैचों में कप्तानी की है।

भारत की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

श्रीलंका की टीम : दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निस्संका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, महेश ठीकशाना, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा और नुवान तुषारा।

भारत-श्रीलंका टी20 शेड्यूल

भारत-श्रीलंका टी20 श्रृंखला का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।तीनों मैच शाम को सात बजे शुरू होंगे।

हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच अब तक 26 टी20 मैच खेले गए हैं।इनमें से 17 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने आठ मैच जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।2022 में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी।इसे भारतीय टीम ने 3-0 से जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top