Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

महाराज ने थर्मोबैरिक युद्ध सामग्री के इस्तेमाल न करने का दिया सुझाव

देहरादून। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की सकुशल वापसी की कामना करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीयों को तिरंगे के सहारे वहां से सकुशल निकलने में मदद मिल रही है तो दूसरी ओर हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सहारा लेकर टर्की और पाकिस्तान के लोग भी सुरक्षित निकल पा रहे हैं जो कि हमारे देश के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में विश्व के देशों को भारत ने वार्ता के जरिए इसका समाधान निकालने की बात कही है। जबकि पश्चिमी देश अपने बयानों के जरिए यूक्रेन को उकसाने का काम कर रहे हैं।

श्री महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में वैक्यूम बंम (थर्मोबैरिक) युद्ध सामग्री के इस्तेमाल न करने के साथ-साथ उन्हें केमिकल वार से भी दूर रहने का सुझाव दिये जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इन बमों के इस्तेमाल से तापमान बढ़ने के साथ-साथ इनसे ऑक्सीजन पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति और विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के चलते आज भारत विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। जिस प्रकार से बड़ी तादाद में उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की वतन वापसी हो रही है वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज यूक्रेन से अनेक भारतीयों सहित टर्की और पाकिस्तान के लोग भी तिरंगे के सहारे वहां से सुरक्षित निकल पा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत विश्व गुरु की भूमिका के लिए आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top