Headline
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान

इस विभाग में अब इन ट्रांसफर आदेशों क़ो निरस्त करने की हुई मांग, ये हैं कारण

देहरादून।राज्य कर सेवा संघ ने शासन के अधिकारी और विभागीय मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौरतलब है कि हाल ही में सचिव दिलीप जावलकर की ओर से राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्तों के तबादले की सूची जारी की है। सहायक आयुक्त स्तर के 20 अधिकारियों को सचल दल इकाई व अन्य कर्यालयों में तबादले किये गए हैं।

पूर्व में ही राज्य कर सेवा संघ ने ट्रांसफर की पारदर्शी व्यवस्था को बनाये रखने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने की मांग की थी। बीते कुछ समय से विभाग व शासन में ट्रांसफर की ऑनलाइन व आफलाइन प्रक्रिया को लेकर अंदरूनी जंग छिड़ी हुई थी।

ट्रांसफर सूची जारी होने के बाद राज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यालय से लेकर शासन में बैठे अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।उन्होंने आफलाइन स्थानांतरण आदेश कैंसिल करने की मांग की। साथ ही कहा कि बाकी स्थानांतरण आनलाइन प्रक्रिया से किये जाएं।

उन्होंने कहा कि संघ के विरोध के बाद भी आफलाइन स्थानांतरण किये गए। उन्होंने सवाल किया कि विभाग ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के बजाय आफलाइन ट्रांसफर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग को मिली ट्राफी को गंगा में प्रवाहित करने के साथ ही आंदोलन छेड़ा जाएगा।

बहरहाल, राज्य कर विभाग में हुए आफलाइन ट्रांसफर से विभागीय मंत्री व अधिकारी संघ के खुले निशाने पर आ गए। आफलाइन ट्रांसफर को लेकर कई तरह की कहानियां सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top