Headline
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

DM विनय शंकर पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

हरिद्वार्। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, जमीन से सम्बन्धित कोई मामले तो नहीं हैं आदि, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितना प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो गया है, इस पर अधिकारियों ने बताया कि 65 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो गया है तथा हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 31 जनवरी,2023 तक 70 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो जाना चाहिये।

बैठक में जिलाधिकारी का ध्यान जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने भगवानपुर के इब्राहिमपुर में जमीन सम्बन्धी प्रकरण में आ रही दिक्कत के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आप एसडीएम भगवानपुर से सम्पर्क स्थापित कर मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिसके लिये सम्बन्धित एस0डी0एम0 तथा डीपीआरओ को पूर्व में ही इस सम्बन्ध में पूरा सहयोग देने के लिये निर्देशित किया जा चुका है ताकि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्री राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) श्री सी0पी0 गंगवार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top