Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

आज बेटियां कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, नहीं हैं किसी से कम-रेखा आर्या

देहरादून।आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सम्मलित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।हमारी सरकार ने बालिकाओ के लिए कई सारी योजनाए चलाई हैं जिसके जरिये वह स्वरोजगार कर खुद को सुदृढ़ बना सकती है।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण विभाग के द्वारा कई सारी योजनाओं पर काम किया जा रहा है और कई सारी योजनाए चलाई जा रही है जिनका लाभ बालिकाओ को लेना चाहिए।

वहीं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि हमारी बेटियां आज शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वरोजगार,रक्षा सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ कई नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं। हमारी बेटियों ने उस धारणा को बदलने का काम किया है जहां यह कहा जाता था कि बेटियां सिर्फ गृहस्थी तक ही सीमित हैं, आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। आज बेटियों का योगदान बेटों से कम नही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए कहीं ना कहीं बच्चियों को एक बेहतर माहौल मिलता है । कहा कि आज बच्चियां अपने अलग अलग क्षेत्रो में बेहतरीन प्रदर्शन से देश के साथ राज्य का नाम भी रोशन करने का काम कर रही हैं।

इस अवसर पर राजपुर विधायक श्री खजानदास जी,कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी,महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल जी,निदेशक खेल श्री जितेंद्र सोनकर जी सहित अधिकारीगण,कर्मचारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top