Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया,सैकड़ों व्यक्तियों एवं छात्रों के विभिन्न रोगों की जांच की

देहरादून।स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के तत्वाधान में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर रोड़ में निःशुल्क चिकित्सा, रक्तदान, रक्त जांच, पी० एफ० टी० एवं हेल्थ कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ० प्रीतम भरतवाण (लोकगायक) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता लखेड़ा समन्वयक समर्थ नारी समर्थ भारत व प्रधानाचार्य श्री हुकुम सिंह उनियाल जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर इस शिविर का विधिवत उद्धघाटन किया गया। शिविर में 150 छात्र छात्राओं व 100 से अधिक अन्य व्यक्तियों की निःशुल्क जांच एवं 70 लोगों द्वारा निःशुल्क रक्तदान भी किया गया। शिविर में वरिष्ठ डॉ० मनोज कुमार व डॉ० स्वाति बिजल्वाण शिविर में आये व्यक्तियों एवं छात्रों को विभिन्न रोगों की जांच की संस्था द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ तथा निःशुल्क रक्त जांच का लाभ भी दिया गया।

मुख्य अतिथि डॉ० प्रीतम भरतवाण जी ने कहा कि संस्था द्वारा किया गया यह कार्य समाज हित के लिए सर्वोपरि है तथा सीरम डायग्नोस्टिक का आभार व्यक्त कर तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे पैथोलॉजी लैब संस्थाओं के सहयोग से चिकित्सा के क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य करे तो हमारा उत्तराखंड भी चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम जल्द स्थापित कर सकता है।

विशिष्ट अतिथि सुनीता लखेड़ा जी समन्वयक समर्थ नारी समर्थ भारत,ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के छेत्र में यह एक अहम पहल है जिसका लाभ समाज के us अंतिम व्यक्ति को मिलेगा जो आर्थिक रूप से असमर्थ है। तथा प्रधानाचार्य श्री हुकम उनियाल जी ने कहा कि यह मुहिम हमारे समाज के लिए हर्ष की बात है जिस प्रकार संस्था ने 10,000 हैल्थ कार्ड बनाने का जो लक्ष्य रखा है अति प्रसंसनीय है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी मनीष नेगी , भगवान कार्की, करन नेगी, संदीप पठानी, संजीत ठाकुर, अनिल थापा, रिया शर्मा, राघव खोलिया, दीपक डिमरी, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top