Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

ऋषिकेश में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न,CM धामी बैठक में हुए शामिल

ऋषिकेश।ऋषिकेश में भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो गई है। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया और साथ ही आगामी चुनाव में जीत बरकरार रखने को तैयारियों पर भी जोर दिया गया।

बता दें 29 से 30 जनवरी तक भाजपा उत्तराखंड का दो दिवसीय राज्य कार्यसमिति बैठक की गई। सोमवार बैठक के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। जिसमें प्रदेश के कई मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड भी चेक किए गए। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

सीएम धामी ने कहा दो दिन के इस बैठक के दौर मे पदाधिकारियों से आगामी होने वाले कार्यों के लिए सुझाव लिए गए हैं, जिन पर सरकार प्रतिबद्ध तरीके से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कार्यसमिति की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। जन समस्याओं से लेकर पदाधिकारियों के सुझाव को लिए गए हैं। जिस पर सरकार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार विकास परियोजनाओं को लेकर निरंतर कार्य कर रही है, चाहे वह किसी भी विकास कार्य से जुड़ा हो।

भाजपा ने अगले साल लोकसभा चुनाव और इस वर्ष निकाय चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इससे पूर्व लोकसभा चुनाव मे भाजपा ने पांचों सीटों पर कब्जा किया था। इस बार के चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तरह जीत बरकरार रखना चाहती है। जिसको लेकर ऋषिकेश के रायवाला में दो दिवसीय कार्य समिति की बैठकों में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और साथ ही इस बैठक में पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए। कार्य समिति के दूसरे दिन सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top