Headline
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

देहरादून/नई दिल्ली सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया से मुलाकात कर आगामी चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये अतिरिक्त धनराशि की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुये राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गों पर सुपर स्पेशसिलिटी हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है, ताकि गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब तथा मानसरोवर यात्राओं पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को विषेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में प्रत्येक वर्ष लाखों लोग चार धाम यात्रा पर आते हैं। इस दौरान तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गां पर सुपर स्पेशसिलिटी अस्पताल खोलने का फैसला लिया है, जिन में तीर्थ यात्रियों के लिये अति आधुनिक आईसीयू बेड, आक्सीजन बेड के साथ ही कार्डिक, न्यूरो, नेफ्रो आदि तमाम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

इन योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिये केन्द्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई है। कैबिनेट मंत्री रावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र ही उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित एम्स सैटालाइट सेंटर का उद्घाटन करने का आग्रह किया है, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताते हुये चार धाम यात्रा के लिये अतिरिक्त पैकेज स्वीकृत करने तथा एम्स सैटालाइट सेंटर के उद्घाटन समारोह में आने का भरोसा दिलाया है।इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top