Headline
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे देहरादून,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

देहरादून।महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद देहरादून पहुंचे वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वह उत्तराखंड को स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। वह उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, पदों से दूर रहकर चिंतन-मनन में समय व्यतीत करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा अब चूंकि उम्र के एक नए पड़ाव पर हूं, इसलिए मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं रोजमर्रा की राजनीति और पदों से दूर रहकर कुछ सामाजिक, शैक्षणिक काम करना चाहता हूं। कुछ चिंतन-मनन किया जाए। इस दृष्टि से उनसे बात की। उन्होंने मेरी विनती मान ली। इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। मैं उत्तराखंड के उत्थान के लिए जो संभव होगा, वह करूंगा। सामाजिक, शैक्षिक, उद्यान, कृषि से जुड़े कई क्षेत्र हैं। राज्य इन क्षेत्रों में कैसे स्वावलंबी हो, उस दृष्टि से जो प्रयास होगा, वो मैं करूंगा।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पीएम ने मुझे महाराष्ट्र जैसे महान प्रदेश का राज्यपाल बनने का अवसर दिया। उत्तराखंड का गौरव आप मुझे मानते थे, मैंने प्रयास किया कि उसी अनुकूल काम हो। वहां की जनता के बीच जितने भी कार्यक्रम किए हैं, उतने मुझे लगता है कि तीस साल में नहीं किए होंगे। जैसे उत्तराखंड की जनता मुझे प्यार करती है, वैसा प्यार मुझे वहां भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top