Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

बॉक्स ऑफिस पर ‘शहजादा’ का बुरा हाल

मुंबई।कार्तिक आर्यन की शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, हालांकि टिकट खिड़की पर इसका अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन शहजादा ने महज छह करोड़ बटोरे थे। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में खास सुधार देखने को नहीं मिला था। शनिवार को फिल्म का बिजनेस छह करोड़ 65 लाख का रहा था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ 55 लाख और चौथे दिन दो करोड़ 25 लाख का कारोबार किया था। अब फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं।

इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है। मौजूदा समय में लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रोहित ने मास एंटरटेनर बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, उनका यह प्रयास इस बार भी सफल नहीं हो सका है। बता दें कि इससे पहले रोहित देसी बॉयज और ढिशूम जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म देसी बॉयज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, दूसरी फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया था। अब कमाई के आंकड़ों के हिसाब से उनकी इस फिल्म पर भी फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को दो करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.45 करोड़ हो गया है। अगर देखा जाए तो शहजादा का कलेक्शन कार्तिक की पिछली रिलीज भूल भुलैया 2 की तुलना में काफी कम है। फिल्म की इतनी कम कमाई को देखते हुए अब शहजादा का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top