Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को आना होगा आगे-रेखा आर्या

देहरादून। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पवेलियन मैदान पहुंची जहां उन्होंने अमर उजाला के 26 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर आयोजित “GREENATHON”(एक कदम पर्यावरण के नाम)कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न उम्र और वर्गों के लोगों ने पर्यावरण को बचाने व उसके संकल्प के साथ मैराथन में प्रतिभाग किया।यह मैराथन 5 किमी लंबी थी जिसमे अलग अलग उम्र वर्ग के लोगो ने प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है जो कि बेहद प्रशंसनीय है।पर्यावरण के संवर्धन व उसे बचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है साथ ही हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि प्रकर्ति से बढ़कर अमूल्य धरोहर कुछ नही है ।हम सबको इसे बचाने के लिए व इसके संवर्धन के लिए आगे आने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जब हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम सब भी स्वस्थ्य रहेंगे।आज जिस तरह से लोगो की जिंदगी में बीमारियों का मकड़जाल फैल रहा है यह चिंतनीय है।ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए अपने पर्यावरण को बचाएं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे प्रेरित हो।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top