Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड पेयजल निगम,डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून।आज उत्तराखंड पेयजल निगम,डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की जनपद कार्यकारिणी बैठक का आयोजन ‘एकता भवन’ जोगीवाला में किया गया।जिसमें देहरादून जनपद के अंतर्गत गठित विभिन्न शाखाओं से आए सदस्यों ,शाखा अध्यक्ष/सचिव प्रांतीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें विभिन्न सदस्यों ने एसीआर को पीडब्लूडी की भांति ऑनलाइन करने पर जोर दिया।कुछ सदस्यों ने सदस्यों की उपस्थिति कम होने पर चिंता जाहिर की तथा प्रांतीय वित्त सचिव इं. रमेश चंद्र कंसवाल ने NPS में नियोक्ता की ओर से 14 प्रतिशत अंशदान की व्यवस्था का प्रस्तावित हो जाने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष इं.रामकुमार,प्रांतीय महासचिव इं. अजय बेलवाल एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

कुछ सदस्यों ने हेल्थ कार्ड/आयुष्मान कार्ड की आवश्यकता तथा नए सदस्यों हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था करने हेतु मांग रखी।प्रांतीय अध्यक्ष इं.रामकुमार ने कहा कि रानीखेत के सदस्यों द्वारा शाखा पर कार्यरत अधिशासी अभियंता द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध किए जा रहे आंदोलन पर प्रांतीय कार्यकारिणी बारीकी से नजर गढ़ाए है और अपने सदस्यों के संपर्क में है तथा अपने सदस्यों को संगठित रहने हेतु निर्देशित किया और ये आवाहन किया कि संघ के किसी सदस्य के साथ होने वाले दुर्व्यहार पर किसी को भी नही बख्शा जाएगा।पौड़ी जनपद में घरेलू संयोजन की जांच में हमारे किसी भी सदस्य अहित होने पर निगम,प्रशासन को सख्त चेतावनी दी तथा मसूरी शाखा में अपने सदस्यों की किसी भी दबाव में न कार्य करने से आगाह किया।बैठक के अंत में जनपद अध्यक्ष इं.मातबर सिंह बिष्ट द्वारा सभी शाखाओं में कार्यरत सदस्यों को बैठक की सूचना शाखाओं में ईमेल के माध्यम से तथा व्यक्तिगत दूरभाष पर भी सूचित करने के बावजूद सदस्य की उदासहीनता पर खेद व्यक्त किया गया तथा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों /सदस्यों की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

बैठक में इं.कुलदीप कुमार, इं.भजन सिंह चौहान, इं.रमेश कंसवाल, इं.विजेंद्र सुयाल, इं.प्रकाश जोशी, इं.अरविंद सैनी, इं.अंजलि, इं.अंकित एवं इं.सुमित नौटियाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top