Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

योग महोत्सव का छठवाँ दिन रहा महिलाओं के नाम

ऋषिकेश।ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ के छठवा दिन महिला शक्ति के नाम रहा। सोमवार प्रातः योग अभ्यास से महोत्सव की शुरूआत हुई। सुबह के सत्र में सभी 6 योग संस्थानों द्वारा योग साधकों को योग अभ्यास कराया गया। इसके बाद द्वितीय सत्र में ब्रह्मकुमारी की ओर से प्रांगण में मौजूद लोगों को शरीर और मन को शांति प्रदान करने हेतु प्रणायाम एवं आसान की विस्तृत जानकारी दी गई। योग महोत्सव के तीसरे सत्र में उत्तराखण्ड आयुर्वेद महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा नाड़ी परीक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मर्म चिकित्सा की भी जानकारी लोगों को दी गई।

इसी दौरान हास्य योग सत्र के दौरान डॉ. मनोज रंगढ़ ने हास्य योग के विभिन्न विषयों की जानकारी दी। चौथे सत्र में रंजुता दिवाकर द्वारा दैनिक जीवन में पौष्टिक भोजन को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने दिनचर्या में सही भोजन के चुनाव और उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

भोजन अवकाश के बाद पाँचवें सत्र में “योग एवं महिलायें ” विषय पर परिचर्चा की गई। इस दौरान योग के क्षेत्र में महिलाओं का प्रमुख रूप से भागीदारी एवं प्रमुख रूप से उनकी सहभागिता के विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई। इस सत्र में गिनीज़ वर्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. प्रिया आहूजा, रामा मणि अयंगर मेमोरियल योगा इंस्टीट्यूट पुणे की योगाचार्य एकता घाले व ब्रह्मकुमारी केंद्र की योगप्रमुख आरती व दिलराज प्रीत कौर ने आपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अलगे सत्र में आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा संकीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग छात्रों ने प्रतिभाग किया। सोमवार शाम गंगा आरती का आयोजन किया गया। देर शाम पंडवास ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें उत्तराखण्ड मेरी मातृभूमि, फुलारी, टाइम मशीन सीरीज के गानों को खूब सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top