Headline
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 47 हजार लोगों को पसंद नहीं आया कोई नेता,दबाया नोटा का बटन, राज्य में कई सीटों पर नोटा ने हार-जीत का खेल बिगाड़ा

देहरादून। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में 46 हजार 837 मतदाताओं ने नोटा विकल्प को चुना। यानी कुल मतदान करने वालों में से 0.87 प्रतिशत मतदाताओं को कोई भी दल या नेता इस लायक नहीं लगा कि वे उसे वोट देते। इससे नोटा ने कई प्रत्याशियों की जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं, तो कईयों को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। जैसे अल्मोड़ा में हार-जीत का अंतर 141 वोटों का रहा। जबकि, यहां 398 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसी प्रकार कई और सीटों पर भी नोटा ने हार-जीत का खेल बिगाड़ा है। आपको बता दें कि मतदाताओं को चुनाव आयोग ने कोई भी प्रत्याशी पसंद न होने पर नन ऑफ द अबव (नोटा) का विकल्प दिया हुआ है।

काऊ की सबसे बड़ी, तिवारी की सबसे छोटी जीत
विधानसभा चुनाव में भाजपा के रायपुर प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की सबसे बड़ी 30052 वोटों के अंतर से जीत हुई। जबकि, अल्मोड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी की सबसे कम 141 वोटों से जीत हुई।

2017 के मुकाबले इस बार सदन में ये नए चेहरे

पुरोला से भाजपा के दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से निर्दलीय संजय डोभाल, गंगोत्री से भाजपा के सुरेश चौहान, थराली से भाजपा के भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग से भाजपा के अनिल नौटियाल, केदारनाथ से भाजपा की शैला रानी रावत, प्रतापनगर से कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी, टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय, देहरादून कैंट से भाजपा की सविता कपूर, डोईवाला से भाजपा के बृजभूषण गैरोला, ज्वालापुर से कांग्रेस के रवि बहादुर, झबरेड़ा से कांग्रेस के विरेंद्र कुमार, खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार, मंगलौर से बसपा के सरवत करीम अंसारी, लक्सर से बसपा के मोहम्मद शहजाद पहली बार सदन पहुंचेंगे।

वहीं, हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस की अनुपमा रावत, यमकेश्वर से भाजपा की रेनू बिष्ट, पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी, पिथौरागढ़ से कांग्रेस के मयूख मेहर, गंगोलीहाट से भाजपा के फकीर राम टम्टा, कपकोट से भाजपा के सुरेश गढ़िया, द्वाराहाट से कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट, रानीखेत से भाजपा के प्रमोद नैनवाल, अल्मोड़ा से कांग्रेस के मनोज तिवारी, जागेश्वर से भाजपा के मोहन सिंह, लोहाघाट से कांग्रेस के कुशल सिंह अधिकारी, लालकुआं से भाजपा के डॉ. मोहन बिष्ट, नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्य, हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश, काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा, रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोड़ा, किच्छा से कांग्रेस के तिलकराज बेहड़, नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल राणा और खटीमा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष नए चेहरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top