Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

पिथौरागढ़ DM ने विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

पिथौरागढ़।जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके डिवीजन के अंतर्गत स्थित ऐसे सभी सड़क मार्ग जिनमें गड्ढे हैं उनके पेचिंग कार्य की कार्ययोजना बनाकर 2 दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में शामिल है, लिहाजा सड़क मार्गों को गङ्ढा मुक्त किये जाने की कार्य योजना तैयार करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाय। साथ ही निर्देश दिये कि उनके डिवीजन के अंतर्गत स्थित कुल सड़क मार्ग, गड्ढा मुक्त एवं गड्ढा युक्त सड़क मार्गों का विवरण संबंधित उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को उपलब्ध कराया जाए ताकि उनके द्वारा सड़क मार्गों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उनके (जिलाधिकारी) कार्यालय को उपलब्ध करायी जा सके।

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा कि जिन मार्गो पर बार बार सडक दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं उन मार्गों पर क्रेश बेरियर लगाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी व अनुराग आर्य सहित लोक निर्माण विभाग , ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top