Headline
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का
पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर
पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान
मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

मुख्य सचिव ने विभागों को दिए ये जरूरी निर्देश,1 अप्रैल से करना होगा ये काम

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि डाटा लेक के अंतर्गत पीएम गतिशक्ति, अपणी सरकार और ई-ऑफिस को मजबूत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों को समीक्षाएं पोर्टल के माध्यम से शुरू की जाएं।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपना डाटा शीघ्र अपडेट करने के निर्देश देते हुए कहा कि 01 अप्रैल से विभागों की टीएसी और ईएफसी पोर्टल के माध्यम से की जायेंगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में आज ही शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाने हेतु सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है जिससे बहुत से कार्य सरलीकृत हो जायेंगे और कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आवेदनों पत्रों के सरलीकरण की भी आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रकार के बिल, अदायगी और सेवा निवृत्ति के दौरान भरे जाने वाले विभिन्न प्रकार के फॉर्म और हस्ताक्षरों की प्रक्रिया को भी शीघ्र सरलीकरण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने साइबर तहसील कांसेप्ट को शीघ्र लागू किया जाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्विवाद भूमि पंजीकरण के दाखिल खारिज को भी सरलीकृत किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाला समय ड्रोन का है, इसी लिए हमें ड्रोन सेल को मजबूत किया जाएगा। हल्द्वानी या नैनीताल से कुमायूं क्षेत्र के लिए एवं देहरादून से गढ़वाल क्षेत्र के लिए ड्रोन कॉरिडोर तैयार किए जाएं। साथ ही हेलीपोर्ट के साथ ड्रोन पोर्ट की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली, डॉ. बी वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, डॉ. रंजीत सिन्हा, श्री विजय कुमार यादव एवं निदेशक आईटीडीए श्रीमती निकिता खंडेलवाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top