Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

‘सवाल सामाजिक संस्था’ ने जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग को सम्मानित किया

देहरादून।सवाल सामाजिक संस्था (महिला सशक्तिकरण हेतु एक पहल) ने महिला दिवस एवं शहीद दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे संस्था द्वारा उत्तराखंड जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग को सम्मानित किया।आपको बता दें नीलिमा गर्ग उत्तराखंड जल संस्थान के इतिहास में ही नहीं बल्कि राज्य में किसी भी इंजीनीयरिंग विभाग की पहली महिला विभागाध्यक्ष है।उनके मुख्य महाप्रबंधक बनते ही राज्य में जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी आई है।जल संस्थान के अधिकारी/कर्मचारी भी मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग की कार्यशैली की तारीफ करते है।

कार्यक्रम में जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि अनुकृति गुसाईं रावत,दीपक जुयाल प्रदेश सचिव शिवसेना ने शिरकत कर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने का काम किया। वही अतिथि पुष्पा बड़थ्वाल, आरती गॉड, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ,उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने भी शिरकत कर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने का काम किया।

संस्था के बच्चों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिया। वही कार्यक्रम में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।बतौर मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज का समय नारियों का समय है नारी अपने आप में सदैव पूज्यनीय है क्योंकि नारी ही जननी है और नारी ही शक्ति का रूप है।

वहीं विशिष्ट अतिथि अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि आज नारी हर जगह अपना परचम लहरा रही है आज नारी सभी परिस्थितियों के लिए सदैव तैयार रहती है और नारी आज कहीं भी अबला या किसी चीज की मोहताज अब नहीं रही है अपने आप में यह एक शक्ति है और सामाजिक रुप से भी महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही है उन्होंने बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दिए जाने पर भी खुशी जताते हुए कहा कि हमारी बच्चियां काफी प्रतिभावान हैं।

आपको बता दें कि सवाल सामाजिक संस्था महिला सशक्तिकरण की दिशा में सदैव अग्रसर रहती है यह करीब उत्तराखंड के सभी राज्यों में पिछले 7 सालों से नारी उत्थान के क्षेत्र में काम कर रही है। वही सवाल सामाजिक संस्था गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने का काम करती है। बतौर अध्यक्षा लक्ष्मी बिष्ट का कहना हुआ कि सवाल सामाजिक की मदद से कई बच्चियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने परचम को लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top