Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

CM धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र पहुँच वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही वर्षा के मद्देनजर शुक्रवार देर सायं सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र पहुँच वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाने के साथ ही जिलाधिकारियों को उनकी जरूरत के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपदों में सड़कों की आवश्यक मरम्मत में भी तेजी लाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी #CharDhamYatra में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर की जानी होगी। इस संबंध में उन्होंने स्वयं भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के आंकलन के निर्देश कृषि विभाग को दिये हैं। किसानों की जो भी मदद की जरुरत होगी वह की जायेगी।मुख्यमंत्री ने जोशीमठ सहित अन्य क्षेत्रों में वर्षा के दृष्टिगत निरंतर समीक्षा कर अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने को कहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य को आपदाओं का सामना करने के लिए विशेष तैयारी की आवश्यकता है। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव आपदा प्रबंधन श्री सविन बंसल, सुश्री रिद्विम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top