Headline
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

महिलाएं देश की हैं धरोहर,सरकार कर रही सशक्त-रेखा आर्या

रुड़की। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज आई०आई०टी० रूड़की पहुंची जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रतिभाग किया।उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में सभी छात्रों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे।कहा कि महिलाएं हमारे देश की धरोहर है, अतः उन्हें जितना सम्मान और सशक्त किया जाए उतनी ही हमारे देश की समृद्धि होगी और हमारा देश सशक्त बनेगा।महिलाओं का स्वास्थ्य उनके घर, परिवार और समाज के लिए कभी भी प्राथमिकता में नहीं रहा है इसलिए उन्हें इसके लिए भी जागरूक किया जाना अतिआवश्यक है और् साथ ही कहा कि महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, मौलिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कारण ही घर, परिवार और देश का सशक्तिकरण हो सकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्ध सोच से अगर पुरुष वर्ग और एक महिला दूसरी महिला की साथी बने तो हमारे देश को एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए जरूरी है बचपन से माता पिता अपने बच्चों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बीज बोये।कहा कि आज हमारी बेटियां किसी से भी कम नही है ,वह आज पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज मे जो धारणा बनी थी आज बेटियां उसे तोड़ने का कार्य कर रही हैं।सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया है।जिसके द्वारा अब महिलाएं स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनेगी और वह भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।साथ ही इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति जी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री धीरज पाल जी,जिला मंत्री श्री सतीश सैनी जी,मंडल अध्यक्ष श्री संजीव तोमर जी,प्रोफेसर श्री एस. पी. सिंह जी,प्रोफेसर श्रीमती स्मिता झा जी,डॉ. अनुपमा बहादुर जी सहित समस्त अध्यापकगण व छात्र उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top