Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

IPL 2023: ‘तुम लोग मैच देखो, मैं प्रीति जिंटा को देखने आया हूं’

दिल्ली।आईपीएल 2023 का 21वां मैच शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19.3 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सिकंदर रजा पंजाब के लिए जीत के हीरो रहे। इस मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। इनमें से कुछ फैंस कुछ अनोखे पोस्टर और प्लेकार्ड लेकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचे थे।

एक फैन पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा को देखने भी पहुंचा था। उसने अपने प्लेकार्ड पर लिखा था- तुम लोग मैच देखो, मैं प्रीति जिंटा को देखने आया हूं।

केएल राहुल ने 56 गेंदों में 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन भी पूरे किए। अपनी पारी में राहुल ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, आयुष बदोनी पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, रबाडा को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, हरप्रीत और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत खराब रही। 17 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। अथर्व ताइदे खाता नहीं खोल सके, जबकि प्रभसिमरन सिंह चार रन बनाकर चलते बने। दोनों को युधवीर सिंह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने हरप्रीत सिंह भाटिया के साथ 28 रन की साझेदारी निभाई। मैथ्यू शॉर्ट 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हरप्रीत सिंह भाटिया ने 22 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। कप्तान सैम करन छह रन, हरप्रीत बराड़ छह रन और जितेश शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top